नमस्कार दोस्तो। पिछली पोस्ट को आप लोगो का भरपूर सहयोग मिला। इस महीने मे अब तक मैं 3 पोस्ट लिख चुका हूं। पिछले दो पोस्ट, Fighter Toads और नागाधीश पर भी कृप्या अपने विचार रखे। पिछली पोस्ट मे राज कामिक्स की ऐसी सीरिज और कहानियों के बारे मे बताया था जो कि कभी भी पूरी ना हो सकी। सीरिज पर लिखते हुए ही मैंने सोचा कि इसी विषय पर और लिखा जाए। और कुछ खास कामिक सीरिज की बारे मे बात की जाए। खास से मतलब वो कामिक सीरिज जो राज कामिक्स ने नही, बल्कि दूसरे कामिक प्रकाशकों ने छापी। तो चलिए शुरू करते है राज कामिक्स के अलावा दूसरे कामिक प्रकाशकों द्वारा प्रकाशित की गई कुछ खास कामिक सीरिज के बारे मे।
Showing posts with label tulsi comics. Show all posts
Showing posts with label tulsi comics. Show all posts
Friday, 8 May 2020
Thursday, 14 June 2012
Other Hindi Comics and Me
आप लोगो का फिर से स्वागत है मेरी इस चौथी पोस्ट मे।
मैने अपनी पिछली पोस्ट मे कहा था कि आगे मैं बात करुंगा late 1995 से लेकर 2000 तक के अपने कामिक्स सफर की। लेकिन मैं थोडी
जल्दबाजी कर गया। Indian Comics or Hindi Comics से जुडे मेरे कुछ अनुभव मैं शेयर करना भूल गया था। मैने आप
लोगो को ये तो बता दिया था कि मैने manoj comics भी उसी समय से पढ़ना शुरु कर दिया था लेकिन बाकी publications की comics भी मैंने तभी शुरु कर
दी थी।
Tuesday, 29 May 2012
Comics. Then, Now and Forever
नमस्कार दोस्तो।
आखिरकार आज मैने कामिक्स को लेकर बनाए गए अपने इस ब्लाग पर काम करने का फैसला कर ही लिया। आज जब ये ब्लाग लिख रहा हूँ तो मै इसमे आगे जुडने वाली पोस्टो के बारे मे भी काफी हद तक निश्चित हूँ कि उनमे मे आप लोगो के साथ क्या शेयर करूंगा।
ब्लाग के लिए मैने हिंदी भाषा को चुना है। अंग्रेजी मे भी लिख सकता था लेकिन फिर कामिक्स के प्रति मेरे ह्र्दय मे जो भवनाए है वो प्रभावशाली माध्यम से व्यक्त नही कर पाता। दूसरे, मै ये ब्लाग सिर्फ भारतीय और हिंदी कामिक्सो के लिए ही लिख रहा हूँ क्योकि मैने सिर्फ ये ही कामिक्से पढी है।
काफी लोग मुझे पहले से ही जानते है।
Subscribe to:
Posts (Atom)