Google Old Hindi Comics - Blog | Indian Comic Book | Raj Comics

Friday, 29 December 2023

Daryaganj Sunday Book Market 2008-2013

ये बात अब से 15 साल पुरानी है। वर्ष 2008 के अंत मे 2 नौजवानों ने कॉमिक कलेक्ट करना शुरू किया। नागराज जन्मोत्सव 2008 के 1 महीने बाद से। दोनों के अलग-अलग उद्देश्य थे। मेरा मकसद था ढेर सारी कॉमिक्से अपने आसपास रखना। ये मेरा बचपन का सपना था। पूरा बचपन किराए पर कॉमिक्से पढी थी। कभी कभार ही कोई कॉमिक खरीद पाता था। और जब कभी मैं किसी के पास खूब सारी कॉमिक्से देखता थो तो ये विचार मन मे आता था कि ये कितना किस्मत वाला है। अब अपनी भी किस्मत बदलने का समय आ गया था।

Monday, 23 October 2023

5 Years of Balcharit Series

इस साल अक्टूबर-नवंबर मे बालचरित सीरिज को पूरा हुए 5 साल पूरे हो जाएंगे। ये ध्रुव और राज कॉमिक्स की आखिरी पूरी सीरिज है (बंटवारे से पहले) इस सीरिज की आखिरी कॉमिक एंड गेम पेपरबेक, हार्ड बाउंड और संपूर्ण बालचरित Collector edition मे आई थी। साथ ही ये कॉमिक Raj Comics Mobile App पर भी आई थी। इन सभी वेरिएंटस् के खूब ऑर्डर बुक हुए थे।

Saturday, 27 May 2023

City Without A Hero - April Fool

 इस साल सुपर कमांडो ध्रुव की City Without A Hero को प्रकाशित हुए 10 साल पूरे हो गए। इस सीरिज की पहली कॉमिक कोड नेम कॉमेट 2013 मे आई थी। इस सीरिज की 3 कॉमिक्से 2013 मे आई थी। और सीरिज की आखिरी कॉमिक लास्ट स्टैंड 2014 मे आई थी। लेकिन क्या आपको पता है कि इसका पहला एड जो फेसबुक पर आया था वो एक अप्रैल फूल था? 

Tuesday, 9 May 2023

20 Years of Raj Comics Dracula Series

कुछ दिनों पहले RCSG ने एक पोस्ट किया था कि वो ड्रेकुला सीरिज के कलेक्टर एडिशन पर काम कर रहे है और शीघ्र ही इसे प्रकाशित करेंगे। RCSG का ये एक सराहनीय प्रयास है क्योंकि इस साल ड्रेकुला सीरिज को रिलीज हुए 20 वर्ष पूरे हो गए है। आज से बीस साल पहले 2003 मे ड्रेकुला सीरिज प्रकाशित हुई थी। इस सीरिज से जुडी कुछ खास बाते मे इस ब्लॉग पोस्ट मे शेयर करूंगा।

Wednesday, 8 March 2023

Sheelbhang: From 2015 to 2023

कुछ दिनो पहले राज कामिक्स बाय मनोज गुप्ता ने अपने अगामी कामिक्सो की सूची मे शीलभंग का भी उल्लेख किया है. ये कामिक सर्पसत्र सीरिज के बाद विश्वरक्षक नागराज की अगली कामिक होगी. और इसके 3 भाग होगे. लेकिन शीलभंग कामिक के बारे मे सबसे पहले हमे नागराज जन्मोतस्व 2015 मे पता चला था जब राज झलकिया 2016 मे इसके कुछ पेजस देखने को मिले थे. 

Wednesday, 5 October 2022

10 Years of Nagraj Janamotsav 2012

 6 अक्टूबर 2012 को नागराज जन्मोत्सव और कल्पना लोक अर्वाड सम्पन्न हुए। पहली बार अक्टूबर 2008 मे नागराज का जन्मदिन मनाया गया था। ये 5वा जन्मोत्सव था। 2010 मे पहली बार कल्पना लोक अर्वाडस बांटे गए थे। इस बार राज कामिक्स ने इसे काफी बडे स्तर पर आयोजित किया जो कि अपेक्षा के विपरीत था। इस event के लिए sponsers भी थे। maruti suzuki, animation express and 2 more. इसलिए सभी लोगो मे इस बार काफी जोश था। इस बार राज कामिक्स ने परम्परा के विपरीत कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली हाट पीतम पुरा मे रखा। कुछ लोग इस से खुश हो गए कि चलो बुराडी से तो पास है ये। लेकिन जो लोग राज कामिक्स का आफिस देखना चाहते थे वो थोडा सा मायूस हो गए। वैसे सही मायनो मे मजा बुराडी मे ही आता है। 

Friday, 8 May 2020

Great Hindi Comics Series Other Than Raj Comics

नमस्कार दोस्तो। पिछली पोस्ट को आप लोगो का भरपूर सहयोग मिला। इस महीने मे अब तक मैं 3 पोस्ट लिख चुका हूं। पिछले दो पोस्ट, Fighter Toads और नागाधीश पर भी कृप्या अपने विचार रखे। पिछली पोस्ट मे राज कामिक्स की ऐसी सीरिज और कहानियों के बारे मे बताया था जो कि कभी भी पूरी ना हो सकी। सीरिज पर लिखते हुए ही मैंने सोचा कि इसी विषय पर और लिखा जाए। और कुछ खास कामिक सीरिज की बारे मे बात की जाए। खास से मतलब वो कामिक सीरिज जो राज कामिक्स ने नही, बल्कि दूसरे कामिक प्रकाशकों ने छापी। तो चलिए शुरू करते है राज कामिक्स के अलावा दूसरे कामिक प्रकाशकों द्वारा प्रकाशित की गई कुछ खास कामिक सीरिज के बारे मे।

Wednesday, 6 May 2020

Raj Comics Unfinished & Abandoned Series/Stories

ब्लाग के सभी पाठको को नमस्कार। आज आप लोगो के साथ एक और रोचक जानकारी बांटता हूं। जैसा कि आप सभी जानते है कि राज कामिक्स मे कामिक सीरिज की जब बात करी जाती है तो उसमे ऐसी बहुत सारी सीरिज के नाम आते है जो कि राज कामिक्स मे एक अलग ही मुकाम रखती है। जैसे कि साल 2007-2009 मे आई "नागायण" सीरिज। साल 1997-1998 मे आई "महारावण" सीरिज। सुपर कमांडो ध्रुव की "बालचरित" (2015-2018) सीरिज। और ऐसी काफी सारी छोटी-बडी सीरिज। ये सभी सीरिज काफी रोमांचक थी और इनकी कहानियों पर राज कामिक्स ने काफी मेहनत करी थी। ज्यातदातर सीरिज अच्छे तरीके से पूरी हुई और उनका समापन भी सही रहा।

Saturday, 2 May 2020

Fighter Toads: The Downgrade Saga

पिछली पोस्ट मे नागाधीश की रिलीज के बारे मे कुछ रोचक बाते बताई थी। इस पोस्ट मे फाइटर टोड्स के बारे मे एक बहुत ही दिलचस्प बात बताता हूं। जो उसे राज कामिक्स के सभी सुपरहीरो से एकदम अनूठा बनाती है। लेकिन फाइटर टोड्स की कामिक्सो की ये खासियत उनके लिए कोई सम्मान की बात नही है। बल्कि ये कहना ज्यादा सही रहेगा कि कोई भी सुपरहीरो या किसी भी सुपरहीरो के फैन्स उसकी कामिक्सों के साथ ऐसा होना पसंद नही करेंगे।

Friday, 1 May 2020

Mysterious Case of Nagraj's Nagadheesh 2005-2006

Old Nagraj Comics, Raj Comics
2005
नमस्कार दोस्तों। लाक डाउन के दौरान बहुत से कामिक प्रेमी कामिक्सों का लुत्फ उठा रहे है। मैंने भी इस दौरान कई सारी कामिक्से पढी। ये वो कामिक्से थी जिन्हें पढना बाकी रह गया था। इनमे से कुछ कामिक्से 2005-2006 की थी। मेरी कामिक पढने की एक आदत है। मैं कामिक के मुख्य कवर से लेकर आखिरी कवर तक पूरा पढता हूं। संख्या, लेखक, चित्र, संपादक, आदि से लेकर ग्रीन पेज, लैटर कालम, प्रतियोगिता, विज्ञापन तक। जब मैं ये 2005 मे प्रकाशित हुई कामिक्से पढ रहा था तब मैंने देखा कि इन कामिक्सों मे "नागाधीश" की प्रकाशन तिथि 5 जून 2005 लिखी गई है। और ये कामिक "गायबचंद" (डोगा) वाले सैट मे आनी थी। लेकिन जब वो सैट आया तो ये कामिक उस सैट मे नही थी। बाद मे नागाधीश साल 2006 मे रिलीज हुई।

Friday, 15 March 2013

Golden Era of Raj Comics


जैसा कि इस पोस्ट के शीर्षक से पता चलता है और मैं अपनी पिछली पोस्टो मे भी बता चुका हूँ, इस पोस्ट मे बात करेंगे Raj comics के सबसे सुनहरे दौर की। (मेरे और हमउम्र लोगो के लिए) इसे लिखने मे समय कुछ ज्यादा लग गया क्योंकि कुछ जरुरी काम आ गए थे और फिर इसे लिखने के लिए पुरानी यादो मे जाने मे भी समय लग गया। साथ ही कुछ और matter भी इकट्ठा करने थे। लेकिन आखिरकार मैंने सब इंतजाम कर ही दिए।

Thursday, 14 June 2012

Other Hindi Comics and Me


आप लोगो का फिर से स्वागत है मेरी इस चौथी पोस्ट मे। मैने अपनी पिछली पोस्ट मे कहा था कि आगे मैं बात करुंगा late 1995 से लेकर 2000 तक के अपने कामिक्स सफर की। लेकिन मैं थोडी जल्दबाजी कर गया। Indian Comics or Hindi Comics से जुडे मेरे कुछ अनुभव मैं शेयर करना भूल गया था। मैने आप लोगो को ये तो बता दिया था कि मैने manoj comics भी उसी समय से पढ़ना शुरु कर दिया था लेकिन बाकी publications की comics भी मैंने तभी शुरु कर दी थी।

Tuesday, 5 June 2012

Initial Phase of my Journey


अपनी पिछली पोस्ट मे मैने बताया था कि कामिक्सो से मेरा परिचय कैसे हुआ। इस पोस्ट मे बात करेंगे कामिक्सो के साथ मेरे सफर के शुरुआती दौर की।

Old Manoj Comics, Hindi Comics, Old Hindi Comics, ओल्ड मनोज कामिक्स
तूफान की मौत
जब मुझे कामिक्से अच्छी लगने लगी तो मैं उसी दुकान से कामिक्से किराये पर लेकर पढने लग गया। और कुछ ही समय मे मैंने वहाँ की सारी कामिक्से पढ डाली। उस दुकान पर ज्यादातर Raj Comics ही थी। कुछ एक ही Manoj Comics थी। वही मैने अपनी पहली Manoj Comics “तूफान की मौत” भी पढी। ये कामिक्स मुझे बहुत पसंद आई और अभी भी मेरे पास है। उस दुकान पर सारी पुरानी कामिक्से ही थी। नई कामिक्से वो नही लाता था। ना ही मुझे नई कामिक्सो और नए सैट के बारे मे कुछ मालूम था

Thursday, 31 May 2012

That's Comic! I know it.


आज इस ब्लाग पर मेरी ये पोस्ट आपको बताएगी कामिक्सो के साथ मेरे सफर की शुरुआत की कहानी। मैने राज कामिक्स फारम और दूसरी सोशल नेटवर्किंग साइटस पर दूसरे पाठको का अनुभव पढा है। ज्यादातर लोगो ने कामिक्से summer vacation मे टाईम पास करने के लिए पढ़ना शुरु किया। और फिर वो उनका शौक बन गई। लेकिन मेरी कहानी कुछ और ही है।

Tuesday, 29 May 2012

Comics. Then, Now and Forever

नमस्कार दोस्तो।

आखिरकार आज मैने कामिक्स को लेकर बनाए गए अपने इस ब्लाग पर काम करने का फैसला कर ही लिया। आज जब ये ब्लाग लिख रहा हूँ तो मै इसमे आगे जुडने वाली पोस्टो के बारे मे भी काफी हद तक निश्चित हूँ कि उनमे मे आप लोगो के साथ क्या शेयर करूंगा।

ब्लाग के लिए मैने हिंदी भाषा को चुना है। अंग्रेजी मे भी लिख सकता था लेकिन फिर कामिक्स के प्रति मेरे ह्र्दय मे जो भवनाए है वो प्रभावशाली माध्यम से व्यक्त नही कर पाता। दूसरे, मै ये ब्लाग सिर्फ भारतीय और  हिंदी कामिक्सो के लिए ही लिख रहा हूँ क्योकि मैने सिर्फ ये ही कामिक्से पढी है।

काफी लोग मुझे पहले से ही जानते है।