Google Old Hindi Comics - Blog | Indian Comic Book | Raj Comics

Wednesday, 6 May 2020

Raj Comics Unfinished & Abandoned Series/Stories

ब्लाग के सभी पाठको को नमस्कार। आज आप लोगो के साथ एक और रोचक जानकारी बांटता हूं। जैसा कि आप सभी जानते है कि राज कामिक्स मे कामिक सीरिज की जब बात करी जाती है तो उसमे ऐसी बहुत सारी सीरिज के नाम आते है जो कि राज कामिक्स मे एक अलग ही मुकाम रखती है। जैसे कि साल 2007-2009 मे आई "नागायण" सीरिज। साल 1997-1998 मे आई "महारावण" सीरिज। सुपर कमांडो ध्रुव की "बालचरित" (2015-2018) सीरिज। और ऐसी काफी सारी छोटी-बडी सीरिज। ये सभी सीरिज काफी रोमांचक थी और इनकी कहानियों पर राज कामिक्स ने काफी मेहनत करी थी। ज्यातदातर सीरिज अच्छे तरीके से पूरी हुई और उनका समापन भी सही रहा।

Saturday, 2 May 2020

Fighter Toads: The Downgrade Saga

पिछली पोस्ट मे नागाधीश की रिलीज के बारे मे कुछ रोचक बाते बताई थी। इस पोस्ट मे फाइटर टोड्स के बारे मे एक बहुत ही दिलचस्प बात बताता हूं। जो उसे राज कामिक्स के सभी सुपरहीरो से एकदम अनूठा बनाती है। लेकिन फाइटर टोड्स की कामिक्सो की ये खासियत उनके लिए कोई सम्मान की बात नही है। बल्कि ये कहना ज्यादा सही रहेगा कि कोई भी सुपरहीरो या किसी भी सुपरहीरो के फैन्स उसकी कामिक्सों के साथ ऐसा होना पसंद नही करेंगे।

Friday, 1 May 2020

Mysterious Case of Nagraj's Nagadheesh 2005-2006

Old Nagraj Comics, Raj Comics
2005
नमस्कार दोस्तों। लाक डाउन के दौरान बहुत से कामिक प्रेमी कामिक्सों का लुत्फ उठा रहे है। मैंने भी इस दौरान कई सारी कामिक्से पढी। ये वो कामिक्से थी जिन्हें पढना बाकी रह गया था। इनमे से कुछ कामिक्से 2005-2006 की थी। मेरी कामिक पढने की एक आदत है। मैं कामिक के मुख्य कवर से लेकर आखिरी कवर तक पूरा पढता हूं। संख्या, लेखक, चित्र, संपादक, आदि से लेकर ग्रीन पेज, लैटर कालम, प्रतियोगिता, विज्ञापन तक। जब मैं ये 2005 मे प्रकाशित हुई कामिक्से पढ रहा था तब मैंने देखा कि इन कामिक्सों मे "नागाधीश" की प्रकाशन तिथि 5 जून 2005 लिखी गई है। और ये कामिक "गायबचंद" (डोगा) वाले सैट मे आनी थी। लेकिन जब वो सैट आया तो ये कामिक उस सैट मे नही थी। बाद मे नागाधीश साल 2006 मे रिलीज हुई।

Friday, 15 March 2013

Golden Era of Raj Comics


जैसा कि इस पोस्ट के शीर्षक से पता चलता है और मैं अपनी पिछली पोस्टो मे भी बता चुका हूँ, इस पोस्ट मे बात करेंगे Raj comics के सबसे सुनहरे दौर की। (मेरे और हमउम्र लोगो के लिए) इसे लिखने मे समय कुछ ज्यादा लग गया क्योंकि कुछ जरुरी काम आ गए थे और फिर इसे लिखने के लिए पुरानी यादो मे जाने मे भी समय लग गया। साथ ही कुछ और matter भी इकट्ठा करने थे। लेकिन आखिरकार मैंने सब इंतजाम कर ही दिए।

Thursday, 14 June 2012

Other Hindi Comics and Me


आप लोगो का फिर से स्वागत है मेरी इस चौथी पोस्ट मे। मैने अपनी पिछली पोस्ट मे कहा था कि आगे मैं बात करुंगा late 1995 से लेकर 2000 तक के अपने कामिक्स सफर की। लेकिन मैं थोडी जल्दबाजी कर गया। Indian Comics or Hindi Comics से जुडे मेरे कुछ अनुभव मैं शेयर करना भूल गया था। मैने आप लोगो को ये तो बता दिया था कि मैने manoj comics भी उसी समय से पढ़ना शुरु कर दिया था लेकिन बाकी publications की comics भी मैंने तभी शुरु कर दी थी।

Tuesday, 5 June 2012

Initial Phase of my Journey


अपनी पिछली पोस्ट मे मैने बताया था कि कामिक्सो से मेरा परिचय कैसे हुआ। इस पोस्ट मे बात करेंगे कामिक्सो के साथ मेरे सफर के शुरुआती दौर की।

Old Manoj Comics, Hindi Comics, Old Hindi Comics, ओल्ड मनोज कामिक्स
तूफान की मौत
जब मुझे कामिक्से अच्छी लगने लगी तो मैं उसी दुकान से कामिक्से किराये पर लेकर पढने लग गया। और कुछ ही समय मे मैंने वहाँ की सारी कामिक्से पढ डाली। उस दुकान पर ज्यादातर Raj Comics ही थी। कुछ एक ही Manoj Comics थी। वही मैने अपनी पहली Manoj Comics “तूफान की मौत” भी पढी। ये कामिक्स मुझे बहुत पसंद आई और अभी भी मेरे पास है। उस दुकान पर सारी पुरानी कामिक्से ही थी। नई कामिक्से वो नही लाता था। ना ही मुझे नई कामिक्सो और नए सैट के बारे मे कुछ मालूम था

Thursday, 31 May 2012

That's Comic! I know it.


आज इस ब्लाग पर मेरी ये पोस्ट आपको बताएगी कामिक्सो के साथ मेरे सफर की शुरुआत की कहानी। मैने राज कामिक्स फारम और दूसरी सोशल नेटवर्किंग साइटस पर दूसरे पाठको का अनुभव पढा है। ज्यादातर लोगो ने कामिक्से summer vacation मे टाईम पास करने के लिए पढ़ना शुरु किया। और फिर वो उनका शौक बन गई। लेकिन मेरी कहानी कुछ और ही है।